IND vs SL: भारत ने तीसरा मैच 317 रन से जीता, वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की, सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 3rd ODI: आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा वनडे खेला गया। भारत ने यह मैच 317 रन से अपने नाम किया। साथ ही सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की। टीम इंडिया ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था।
भारत ने श्रीलंका को 317 रन से हराया
भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका को 317 रन से हरा दिया। यह वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। उन्होंने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था। वहीं, भारतीय टीम का पिछला रिकॉर्ड 257 रन से जीत का था, जो उन्होंने 2007 में बरमूडा के खिलाफ हासिल की थी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 390 रन बनाए थे। शुभमन गिल ने 116 रन और विराट कोहली ने 166 रन की नाबाद पारी खेली थी। जवाब में श्रीलंका की टीम ने 22 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 73 रन बनाए। अशेन बंडारा चोटिल होने की वजह से मैदान पर नहीं आ सके। इस तरह टीम इंडिया ने 317 रन से जीत दर्ज की। भारत ने श्रीलंका का 3-0 से क्लीन स्वीप भी कर दिया। चौथी बार टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में श्रीलंका का क्लीन स्वीप किया है। भारत ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था
भारत के वनडे हाईएस्ट टोटल
स्कोर खिलाफ मैदान साल
418/5 वेस्टइंडीज इंदौर 2011
414/7 श्रीलंका राजकोट 2009
413/5 बरमूडा पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
409/8 बांग्लादेश चटगांव 2022
404/5 श्रीलंका ईडन गार्डेंस 2014
401/3 दक्षिण अफ्रीका ग्वालियर 2010
392/4 न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च 2009
392/4 श्रीलंका मोहाली 2017
390/5 श्रीलंका तिरुवनंतपुरम 2023
0 Comments